- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक ‘स्पेस लैब’, अंतरिक्ष विभाग से मिली स्वीकृति
रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक ‘स्पेस लैब’, अंतरिक्ष विभाग से मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। केंद्र सरकार ने रायपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन का आभार व्यक्त किया।
सांसद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर रायपुर में स्पेस लैब स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर अंतरिक्ष आयोग ने सहमति जताते हुए औपचारिक स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि यह लैब प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से जुड़ा प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराएगी और आने वाले समय में यह परियोजना ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
