बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा में अनियमितता को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने उठाए सवाल

feature-top

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को मिली ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी पर कोई सीरियल नंबर दर्ज नहीं था, जो परीक्षा की पारदर्शिता को संदिग्ध बनाता है।

उन्होंने कहा कि ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उम्मीदवार के पास होनी चाहिए, ताकि परिणाम घोषित होने पर वह उससे मिलान कर सके। लेकिन बिना सीरियल नंबर वाली कॉपी से शीट बदलने और परिणामों में हेरफेर की आशंका बढ़ जाती है।

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस तरह की अनियमितताओं से योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो सकता है और ऐसे उम्मीदवारों को फायदा पहुँचाया जा सकता है जो सरकारी नौकरी पाने के लिए गलत तरीकों का सहारा लेते हैं।


feature-top