छत्तीसगढ़ के गिरीश देवांगन बने कांग्रेस OBC विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से दो और नेताओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

लेखराम साहू और त्रिलोक चंद्र श्रीवास को एआईसीसी ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि ओबीसी विभाग में छत्तीसगढ़ के नेताओं की भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।


feature-top
feature-top
feature-top