आसाराम की जमानत रद्द करने की मांग

feature-top

आसाराम की अंतरिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर शाहजहांपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। आने वाले दिन में मामले में सुनवाई होने की संभावना है।

पीड़िता के अनुसार, आसाराम के जेल से बाहर आने से उनके परिवार को खतरा है। आए दिन आसाराम के गुर्गे धमकाते हैं। शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़िता ने आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल में ही आसाराम ने उपचार कराने के लिए छह महीने की जमानत अर्जी दी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था।

इसके बाद जमानत पर आसाराम जेल से बाहर आ गया था। उसके जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता के पिता ने खतरे की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


feature-top