उद्धव ठाकरे का महायुति पर हमला

feature-top

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि चुनाव नज़दीक आते ही मुंबई की हवा और राजनीतिक माहौल दोनों “गर्म” होते दिख रहे हैं, लेकिन शहर का वातावरण पहले से कहीं अधिक गंदा हो गया है।

उन्होंने पूछा, “क्या कभी मुंबई की हवा इतनी खराब हुई है?” ठाकरे ने कहा कि आज जो विकसित मुंबई दिखाई देती है, वह मुंबईकरों के बीते 25–30 वर्षों से शिवसेना पर किए गए भरोसे का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मुंबई की प्लानिंग पूरी तरह शून्य हो चुकी है, जिसके कारण हवा की गुणवत्ता भी गिर गई है।

उन्होंने आगे कहा कि महायुति (महाझूठी) गठबंधन के भीतर लगातार खींचतान जारी है। चुनाव से पहले पैसों से भरे बैग ज़ब्त किए जा रहे हैं, पैसे बांटने वाले पकड़े जा रहे हैं और उन पर अपराध के मामले दर्ज हो रहे हैं। लेकिन, ठाकरे के अनुसार, BJP से जुड़े लोगों को “क्लीन चिट” दी जा रही है।


feature-top