ED ने शुरू की दो हजार करोड़ के कफ सीरप मामले की जांच

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुचर्चित कफ सीरप मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जुटी अन्य एजेंसियों से जानकारी एकत्र की गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अवैध कफ सीरप की तस्करी का कारोबार दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का था।

इस कारोबार में कई सफेदपोश लोग भी शामिल थे। ईडी ने इस मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है। एक टीम कफ सीरप की तस्करी में वित्तीय पैटर्न की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी टीम एसटीएफ सहित अन्य राज्यों की जांच एजेंसियों के साथ संपर्क में रहकर जांच को आगे बढ़ा रही है।


feature-top