दूसरी बार सिद्धारमैया से नाश्ते की मेज पर मिले शिवकुमार

feature-top

सीएम सिद्धारमैया नाश्ते के लिए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच नाश्ते पर चर्चा हुई। इससे पहले डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश ने सीएम का स्वागत किया।

डीके शिवकुमार के कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीर जारी की है, जिसमें दोनों नेता चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

मुलाकात के बाद डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'आज मैंने अपने घर पर माननीय मुख्यमंत्री को नाश्ते पर बुलाया, क्योंकि हम कांग्रेस के विजन के तहत सुशासन और राज्य के लगातार विकास के लिए समर्पित हैं।'


feature-top