झारखंड : CA नरेश कुमार केजरीवाल पर ED की बड़ी कार्रवाई

feature-top

एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने म झारखंड के रांची स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट और संदिग्ध हवाला ऑपरेटर नरेश कुमार केजरीवाल के ठिकानों पर FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तहत बड़ी कार्रवाई की।

तलाशी की यह कार्रवाई रांची के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के सूरत में भी की गई। ED की यह कार्रवाई आयकर विभाग की उन अहम जानकारियों पर आधारित है, जिनसे पता चला कि केजरीवाल ने UAE, नाइजीरिया और अमेरिका में कई गैर-घोषित विदेशी शेल कंपनियाँ बना रखी थीं।

इन कंपनियों का संचालन भारत से ही किया जा रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि इन विदेशी शेल कंपनियों में 900 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध रकम जमा की गई थी, जबकि लगभग 1,500 करोड़ रुपये भारत में फर्जी टेलीग्राफिक ट्रांसफर के ज़रिए भेजे गए।

ये विदेशी परिसंपत्तियाँ न तो वैधानिक दस्तावेज़ों में दर्ज थीं और न ही उनकी कोई आधिकारिक जानकारी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में ये कंपनियाँ विशाल पैमाने पर अवैध फंड लेयरिंग के लिए बनाए गए चैनल प्रतीत होती हैं।


feature-top