सेंसेक्स 504 और निफ्टी 144 अंक लुढ़का

feature-top

शेयर बाजार ने आज भारी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंकों (0.59%) की गिरावट के साथ 85,138.27 अंकों पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 143.55 अंकों (0.55 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,032.20 अंकों पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स और निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें बैंकिंग स्टॉक्स प्रमुख रहे।


feature-top