- Home
- टॉप न्यूज़
- केरल SIR की तारीख बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
केरल SIR की तारीख बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
02 Dec 2025
, by: Prakash
केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए गणना फॉर्म भरने की तारीख को एक सप्ताह और बढ़ाने की मांग का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग से इस मामले पर विचार करने को कहा है।
मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि SIR के कार्य में सरकारी मशीनरी को कोई समस्या नहीं है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों को समस्या आ रही है, क्योंकि वे स्थानीय चुनावों में व्यस्त हैं।
कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है, "क्या गणना फॉर्म भरने की तारीख को एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा सकता है?"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
