चुनाव सुधार पर 9 दिसंबर को संसद में होगी बहस

feature-top

संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधार या एसआईआर पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग सरकार ने मान ली है। इस विषय पर मंगलवार 9 दिसंबर को चर्चा होगी। वहीं वंदेमातरम् पर संसद में सोमवार 8 दिसंबर को चर्चा होगी।

वंदेमातरम् पर चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे। दोनों चर्चाओं के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। 10 दिसंबर को चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।

ये दोनों विषय ऐसे हैं जिस पर होनेवाली बहस राजनीतिक तापमान को बढ़ा सकते हैं। सदन में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-विचार को मजबूती से रखेंगे।


feature-top