तेलंगाना: हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाकर विवाद में फंसे CM रेवंत रेड्डी

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवताओं को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “हिंदू कितने भगवानों को मानते हैं? तीन करोड़? इतने सारे क्यों हैं?

अविवाहितों के लिए एक भगवान हनुमान; दो बार विवाह करने वालों के लिए अलग भगवान; शराब पीने वालों के लिए अलग भगवान; मुर्गी की बलि के लिए एक और दाल-चावल के लिए भी अलग भगवान।” उनके इस कथन की भाजपा और बीआरएस ने कड़ी आलोचना की है।

भाजपा नेता चिक्कोटी प्रवीण ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी से राज्य के हिंदू समुदाय की भावनाएँ आहत हुई हैं। उन्होंने रेवंत रेड्डी से तत्काल माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने की मांग की है।


feature-top