- Home
- टॉप न्यूज़
- इंडिगो एयरलाइन पर लगा 117 करोड़ रुपये का जुर्माना
इंडिगो एयरलाइन पर लगा 117 करोड़ रुपये का जुर्माना
इंडिगो एयरलाइन ने बताया है कि इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े मामले में उस पर 117.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई केंद्रीय कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीजीएसटी कोच्चि आयुक्तालय, केरल के संयुक्त आयुक्त द्वारा की गई है।
नियामक फाइलिंग के अनुसार, यह जुर्माना 2018-19 से 2021-22 की अवधि से संबंधित है। विभाग ने कंपनी को इनपुट टैक्स क्रेडिट देने से इनकार करते हुए जुर्माने के साथ एक डिमांड ऑर्डर जारी किया है।
वहीं, इंडिगो का कहना है कि अधिकारियों द्वारा पारित आदेश त्रुटिपूर्ण है। कंपनी का यह भी मानना है कि बाहरी कर विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर उसका मामला गुण-दोष के पैमाने पर मजबूत है, और वह इस फैसले को उचित मंच पर चुनौती देगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
