पवन कल्याण के ‘Evil Eye’ बयान पर विवाद

feature-top

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता-नेता पवन कल्याण के ‘दृष्टि’ यानी बुरी नजर संबंधी बयान ने आंध्र और तेलंगाना में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

कोनसीमा क्षेत्र में समुद्री पानी घुसने से हुई नारियल फसल की बर्बादी का निरीक्षण करते हुए पवन कल्याण ने कहा था कि कोनसीमा की हरियाली पर शायद ‘ज्यादा दृष्टि’ पड़ गई, जिससे पेड़ भी काले पत्थर की तरह टूट गए।

तेलंगाना के कुछ नेताओं ने इस टिप्पणी को अपने राज्य और जनता का अपमान बताया। सिनेमाटोग्राफी मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने चेतावनी दी कि पवन कल्याण माफी नहीं मांगते तो उनकी फिल्में तेलंगाना में नहीं चलने दी जाएंगी।

विवाद के बढ़ने के साथ दोनों राज्यों की राजनीति में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं जारी हैं।


feature-top