- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट में आरक्षक ने साथी को गोली मारी
रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट में आरक्षक ने साथी को गोली मारी
03 Dec 2025
, by: Prakash
रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक को गोली मार दी। यह घटना सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने वाले आरक्षक का नाम पी.के. मिश्रा है।
आरोप है कि दूसरे आरक्षक ने तीन राउंड फायर किए और कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस हो रही थी, जो विवाद में बदल गई और मारपीट तक बात बढ़ गई।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
