- Home
- टॉप न्यूज़
- स्कूलों में पढ़ाया जाए जिहाद : मौलाना महमूद मदनी
स्कूलों में पढ़ाया जाए जिहाद : मौलाना महमूद मदनी
मौलाना महमूद मदनी ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से एक बार फिर जिहाद, देश की सियासत, स्कूलों के पाठ्यक्रम जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बात की। मदनी ने कांग्रेस के जनाधार पर सवाल खड़े करने के अलावा देशभर के स्कूलों के पाठ्यक्रम में जिहाद को पढ़ाने पर भी जोर दिया।
मदनी ने कहा कि जो लोग जिहाद का विरोध कर रहे हैं वे गद्दार हैं और आतंकवाद फैलाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले एक अन्य साक्षात्कार में भी मदनी ने जिहाद लफ्ज के दुरुपयोग को लेकर चिंता का इजहार किया था।
मदनी ने कहा था कि गालियां देने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा था, 'अगर अन्याय हो रहा है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाना भी जिहाद है।
वंदे मातरम को लेकर अपनी टिप्पणियों के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जबरदस्ती करवाई जा रही है। जगह-जगह कहा जा रहा है कि इसे बोलें ही बोलें। ...ये तो आइडिया ऑफ इंडिया नहीं है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
