दिल्ली नगर निगम उपचुनाव परिणाम : सभी 12 वार्डों के रिजल्ट घोषित

feature-top

दिल्ली के सभी 12 वार्डों में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है।

जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी उनमें बीजेपी 9 सीटों पर बीजेपी पिछली बार जीत थी। इस हिसाब से बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है।

आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर पहले भी जीत दर्ज की थी। इस हिसाब से उसे नुकसान नहीं हुआ। सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को हुआ।


feature-top