कांग्रेस ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान हालिया संघर्ष को खत्म करने का दावा फिर चर्चा में है। कारण है कि एक बार फिर ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान संघर्ष को खत्म किया। ऐसे में अब ट्रंप के इन दावों के चलते एक बार फिर देश में सियासी गर्माहट तेज हो गई है।

कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका के लगातार यह दावा करने पर कि ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित की, कोई आश्चर्य नहीं कि मोदी-ट्रम्प ‘हग्लोमैसी’ अब पूरी तरह ठंडी पड़ चुकी है।

मामले में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 10 मई, 2025 को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर के अचानक बंद होने की जानकारी दी थी। इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद कम से कम 61 बार अलग-अलग देशों में यह दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर उनके हस्तक्षेप की वजह से रोका गया


feature-top