संचार साथी एप से जासूसी संभव नहीं : संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

feature-top

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में साफ कहा है कि 'संचार साथी' एप के जरिए जासूसी बिल्कुल भी संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि यह एप लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए बनाया गया है।

 लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की हमारी कोई मंशा नहीं है।

हाल ही में मंत्रालय ने सभी स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया है कि वे अपने नए मोबाइल फोन्स में यह एप पहले से इंस्टॉल करके बेचें। साथ ही, मौजूदा फोन में भी इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जोड़ा जाएगा।


feature-top