- Home
- टॉप न्यूज़
- कोलकाता एयरपोर्ट के दूसरे रनवे को लेकर पर विवाद
कोलकाता एयरपोर्ट के दूसरे रनवे को लेकर पर विवाद
देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर गंभीर विवाद के केंद्र में है। एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण और विस्तार कार्य जारी है, जिसका उद्देश्य यात्री क्षमता को दोगुना करना और बढ़ती उड़ान संख्या को संभालना है।
इस विस्तार के लिए दूसरे रनवे का निर्माण जरूरी माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार प्रस्तावित रनवे के रास्ते में स्थित एक मस्जिद संचालन और यात्री सुरक्षा के लिए बड़ी बाधा बन रही है। एएआई ने इसे विमान संचालन मानकों के विरुद्ध बताते हुए राज्य सरकार से मस्जिद स्थानांतरण का आग्रह किया है। हालांकि, अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव भी गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह धार्मिक भावनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा से ऊपर रख रही है।
बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया पूर्णतः गैर-जिम्मेदाराना है और यह तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण है। एएआई का मानना है कि दूसरे रनवे के बिना कोलकाता एयरपोर्ट बढ़ते यात्रीभार को सुरक्षित रूप से संभाल नहीं पाएगा। ऐसे में यह टकराव एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
