गैस मास्क पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

feature-top

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के 'भौं-भौं' वाले बयान के साथ-साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी चर्चा में रहे.

दिल्ली के जहरीले वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताने के लिए आज दीपेंद्र सिंह हुड्डा संसद परिसर में गैस मास्क पहनकर पहुंचे.

दीपेंद्र सिहं हुड्डा से जब गैस मास्‍क को लेकर सवाल किये गए, तो उन्‍होंने कहा कि हरियाणा और दिल्‍ली में लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं. इसे लेकर संसद में चर्चा होनी चाहिए.


feature-top