- Home
- टॉप न्यूज़
- तत्काल टिकट का नियम बदला ,अब रिजर्वेशन काउंटर पर भी देना होगा OTP
तत्काल टिकट का नियम बदला ,अब रिजर्वेशन काउंटर पर भी देना होगा OTP
इंडियन रेलवे ने ऑनलाइन तत्काल टिकट प्रणाली में बदलाव करने के बाद अब रिजर्वेशन काउंटर से जारी होने वाले तत्काल टिकटों के नियमों में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। रेलवे जल्द ही टिकट काउंटरों पर OTP आधारित तत्काल टिकट प्रणाली लागू करने जा रहा है, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो सकेगी। बताया गया है कि यह नई व्यवस्था आने वाले कुछ दिनों में लागू होने वाली है।
नई व्यवस्था के अनुसार, यदि कोई यात्री रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराता है, तो फॉर्म में दर्ज उसके मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। इस OTP को सही ढंग से दर्ज करने के बाद ही टिकट की बुकिंग सुनिश्चित होगी। यह प्रणाली सभी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।
“नई OTP व्यवस्था से तत्काल टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और वास्तविक जरूरतमंद यात्रियों को टिकट अधिक सुगमता से मिल सकेगा। यह कदम रेलवे की टिकटिंग प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
