भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20I सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान

feature-top

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वहीं शुभमन गिल भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

लेकिन वह इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं यह उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा। इस सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर


feature-top