राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते पर दहेज उत्पीड़न और अपहरण के गंभीर आरोप

feature-top

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते देवेंद्र गेहलोत की पत्नी दिव्या गेहलोत ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास, घरेलू हिंसा तथा अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिव्या गेहलोत ने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने तत्काल कार्रवाई और अपनी 4 वर्षीय बेटी की सुरक्षित वापसी की मांग की है। उनका आरोप है कि बच्ची को उनके ससुराल पक्ष द्वारा उज्जैन जिले के नागदा में जबरन रोका गया है।

दिव्या के अनुसार, उनके पति देवेंद्र गेहलोत (33), ससुर जीतेन्द्र गेहलोत (55) — जो अलौट क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं — देवर विशाल गेहलोत (25) तथा दादी सास अनीता गेहलोत (60) पिछले कई वर्षों से ₹50 लाख दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाह से पूर्व उनके पति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी—जैसे अत्यधिक शराब सेवन, नशे की लत, तथा कथित अवैध संबंध—उनसे जानबूझकर छिपाई गई।


feature-top