- Home
- टॉप न्यूज़
- EVM सुरक्षित, SIR पर राजनीतिक दलों की चिंता जायज़ : उमर अब्दुल्ला
EVM सुरक्षित, SIR पर राजनीतिक दलों की चिंता जायज़ : उमर अब्दुल्ला
04 Dec 2025
, by: Prakash
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अक्सर ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन उनका मानना है कि ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है और न ही इनके जरिए वोट चोरी की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि “चुनाव को प्रभावित करने के अन्य तरीके हो सकते हैं, लेकिन ईवीएम सुरक्षित हैं।” मुख्यमंत्री ने एसआईआर से जुड़ी चिंताओं पर कहा कि राजनीतिक दलों की यह चिंता पूरी तरह जायज़ है।
चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि इस मुद्दे को स्पष्ट करे, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
