मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद की नहीं दी जाएगी इजाजत : राज्यपाल सीवी आनंद बोस

feature-top

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी विधायक हुमायूं कबीर की ओर से मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का उद्घाटन करने को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।

दरअसल, हुमायूं ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर राज्य प्रशासन उन्हें रोकने का प्रयास करेगा तो उसका व्यापक विरोध होगा। इतना ही नहीं उन्होंने हाईवे जाम करने और आग से न खेलने तक की धमकी तक दे डाली।

हालांकि, इस पर बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने नाराजगी जताई है। राज्यपाल ने साफ कर दिया है कि ऐसे किसी भी आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी।


feature-top