छत्तीसगढ़ : RI प्रमोशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई

feature-top

पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रमोशन परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

10 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जांच में 18 से अधिक लोगों की संलिप्तता सामने आई है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


feature-top