16 साल से लंबित एसिड अटैक केस पर सीजेआई की सख्त टिप्पणी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 2009 से लंबित एसिड अटैक मामले पर कड़ी नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि 16 साल तक ट्रायल का चलना “शर्मनाक” है और कानूनी सिस्टम का मजाक बना दिया गया है।

सीजेआई ने देशभर में एसिड अटैक मामलों की स्थिति जानने के लिए सभी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल्स से लंबित केसों की पूरी रिपोर्ट, देरी के कारण और ट्रायल की स्टेज की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में देरी बिल्कुल “अस्वीकार्य” है और ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।


feature-top