RSS का काम कर रही हैं ममता बनर्जी :विधायक हुमायूं कबीर

feature-top

पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर को लेकर सियासत गर्म हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुर्शिदाबाद की भरतपुर सीट से विधायक हुमायूं कबीर, बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर दिए गए अपने बयान पर अड़े हुए हैं ।

और अब इसको लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कार्रवाई की है। तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद, हुमायूं कबीर भी मीडिया के सामने आए और सीधे ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोल दिया।

उन्होंने दावा किया है कि ममता बनर्जी RSS का काम कर रही हैं। हुमायूं कबीर ने ये भी पूछा कि मैं 12-13 साल से पार्टी में था। पार्टी की इतनी सेवा की, इसके बावजूद उनपर क्यों एक्शन हुआ।


feature-top