मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज का निधन

feature-top

नई दिल्ली में ताल कटोरा रोड स्थित अपने आवास पर 73 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। कौशल स्वराज पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति तथा नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे।

1986 में मात्र 34 वर्ष की आयु में सुप्रीम कोर्ट द्वारा वरिष्ठ वकील घोषित होने वाले स्वराज कौशल ने 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में सेवा की, जहां वे देश के सबसे युवा राज्यपाल बने, और उन्होंने उत्तर-पूर्व क्षेत्र की विद्रोह समस्या पर विशेषज्ञता हासिल की।


feature-top