एक साल में खत्म होंगे टोल बूथ : नितिन गडकरी

feature-top

आगामी एक साल के भीतर आपको टोल टैक्स की वजह से ज्यादा देर तक जाम में खड़े होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। केंद्र सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान लाने के लिए एक विशेष इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली (ई-टोल) पर कार्य कर रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले एक साल में टोल कलेक्शन की मौजूदा व्यवस्था पूरी तरह बदल दी जाएगी। भविष्य में टोल टैक्स केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही लिया जाएगा।

ऐसे में किसी भी वाहन को टोल बूथ पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस नए सिस्टम से वाहन चालकों को समय की भारी बचत होगी और ट्रैफिक-जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।


feature-top