अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्टर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट परिसर में बम लगाए जाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।

मेल में दावा किया गया था कि अजमेर कलेक्टर कार्यालय और दरगाह गरीब नवाज में 4 RDX IED लगाए गए हैं, जो पुतिन के यहां आते ही विस्फोट करेंगे।

इस मेल के सामने आते ही जिला प्रशासन, अजमेर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और इंटेलिजेंस एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।


feature-top