मदरसों और मस्जिदों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे : सांसद अरुण गोविल

feature-top

सांसद और टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि देश भर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल समेत अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं।

ये कैमरे सुरक्षा, पारदर्शिता और अपराध निरोधक व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं और किसी भी अनहोनी की स्थिति में जांच व रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी तरह मदरसों और मस्जिदों में भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए


feature-top