डिमैरिट वस्तुओं पर ही लगेगा स्वास्थ्य व राष्ट्रीय सुरक्षा सेस : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

feature-top

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित ‘स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस’ केवल पान मसाला जैसी हानिकारक (डिमैरिट) वस्तुओं पर ही लागू होगा।

उन्होंने कहा कि आटा, दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कोई उपकर नहीं लगाया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इस सेस का उद्देश्य स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों के लिए स्थायी संसाधन जुटाना है।

सेस से होने वाली आय राज्यों के साथ साझा की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य योजनाओं को मजबूत किया जा सके।


feature-top