छत्तीसगढ़ : नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 6 को

feature-top

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक 06 दिसंबर शनिवार को आयोजित की गयी है। इस बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पार्टी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को नेतृत्व करने के गुर सिखाएगी।

इसके लिए दिल्ली में हाईकमान विशेष ट्रेनिंग आयोजित करेगा। हालांकि अभी टाइम टेबल तय नहीं किया गया है।

समझा जा रहा है कि 14 दिसंबर को दिल्ली में एस‌आईआर अभियान को लेकर होने वाली राष्ट्रीय रैली में प्रदेश के सभी नेता जुटेंगे तब तय किया जाएगा।


feature-top