- Home
- टॉप न्यूज़
- असम सरकार ने 'जिहादी' साहित्य पर लगाया बैन
असम सरकार ने 'जिहादी' साहित्य पर लगाया बैन
असम सरकार ने आतंकी संगठनों से जुड़े किसी भी तरह के कट्टरपंथी या 'जिहादी' साहित्य के प्रकाशन, छपाई, बिक्री, वितरण, प्रदर्शन, रखने और संग्रह करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह रोक किताबों, पत्रिकाओं के साथ-साथ डिजिटल सामग्री जैसे कि वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, एन्क्रिप्टेड चैनल और ऑनलाइन ग्रुप पर भी लागू होगी।
राज्य के राजनीतिक (ए) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB), अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT), अंसार-अल-इस्लाम/प्रो-AQIS और इनसे जुड़े या इसी तरह के अन्य प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित कोई भी उग्र या जिहादी साहित्य, दस्तावेज, सामग्री या डिजिटल कंटेंट अब असम में नहीं चल सकेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
