उथल-पुथल भरी दुनिया में मौजूदा रिश्तों को मजबूत करना जरूरी : शशि थरूर

feature-top

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पुतिन की इस यात्रा पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे "बहुत महत्वपूर्ण" बताते हुए कहा कि आज की वैश्विक उथल-पुथल के बीच पुराने और भरोसेमंद रिश्तों को मजबूत करना जरूरी है।

थरूर ने कहा कि भारत हमेशा अपनी संप्रभु स्वायत्तता के साथ स्वतंत्र विदेश नीति अपनाता आया है और यह यात्रा किसी अन्य देश के साथ भारत के संबंधों को प्रभावित नहीं करती। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में रूस की भूमिका ऊर्जा आपूर्ति और रक्षा सहयोग में अहम रही है।

थरूर ने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस के एस-400 सिस्टम ने दिल्ली सहित कई शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल हमलों से बचाया था।

अंत में उन्होंने कहा कि पुतिन-मोदी बैठक में होने वाले संभावित समझौते दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करेंगे, और यह साझेदारी अमेरिका या चीन के साथ भारत के रिश्तों की कीमत पर नहीं है।


feature-top