पश्चिम बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ के ऐलान पर शंकराचार्य की चेतावनी

feature-top

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के निलंबित विधायक की ओर से किए गए 'बाबरी मस्जिद' वाले ऐलान पर अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी चेतावनी दी है।

उत्तराखंड स्थित ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा है कि जो कोई भी बाबर के साथ खड़ा होगा तो बाबर जैसा ही सलूक उनके साथ होगा।

उन्होंने कहा कि बाबर आक्रांता था यदि कोई उसके साथ जुड़कर अपनी पहचान बताता है तो उसको भी आक्रांता मानेंगे और उसी तरह का व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाने से आपत्ति नहीं, लेकिन बाबर के नाम पर स्वीकार्य नहीं है।


feature-top