- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से
05 Dec 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से आरंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
मीडिया से चर्चा में डॉ. सिंह ने कहा कि सत्र के प्रथम दिवस में “विजन @2047” का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा तथा इस पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रथम दिन प्रश्नोत्तर काल या ध्यानाकर्षण सूचनाएँ आयोजित नहीं की जाएँगी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए यह प्रस्तुतीकरण तैयार किया गया है। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विषय पर सदन को जवाब देंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
