अभद्र टिप्पणी मामले में अमित बघेल गिरफ्तारी देने पहुंचे

feature-top

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना पहुँचे। वे अपने खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी देने स्वयं थाने पहुंचे। अमित बघेल के विरुद्ध देवेंद्र नगर थाना तथा कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज है।

मामला देवी-देवताओं के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी से संबंधित है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा तोड़फोड़ प्रकरण के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान अमित बघेल ने उक्त टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।


feature-top