बिहार सरकार में बनेंगें तीन नए और विभाग : मुख्यमंत्री नीतीश

feature-top

बिहार सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए अब एक अलग विभाग लेकर आई है। साथ ही सरकार उच्च शिक्षा और बिहार में नागर विमानन के विकास को लेकर भी सक्रिय हुई है।

इन क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग विभागों का गठन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन के समापन के बाद यह जानकारी दी।


feature-top