- Home
- टॉप न्यूज़
- सांसद बृजमोहन के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति
सांसद बृजमोहन के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति
ट्रैफिक दबाव से जूझ रही राजधानी रायपुर को अब जल्द ही इस समस्या से छुटकार मिलेगा। संसद भवन में केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विशेष भेंट के दौरान सांसद अग्रवाल ने रायपुर शहर में बढ़ते यातायात दबाव, आम नागरिकों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती समस्या तथा NH-53 रिंग रोड नंबर 1 के सर्विस रोड की अपर्याप्त चौड़ाई का मुद्दा मजबूती से रखा।
सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राजधानी रायपुर के यातायात समस्या की जानकारी और इसे हल करने के लिए अपने सुझाव भी दिये।
सांसद के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तुरंत इस महत्वपूर्ण परियोजना को सहमति प्रदान की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
