- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक के कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर फिर शुरू हुआ तकरार
कर्नाटक के कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर फिर शुरू हुआ तकरार
05 Dec 2025
, by: Prakash
कर्नाटक में एक बार फिर कॉलेज ड्रेस कोड को लेकर तकरार सामने आई है। हावेरी जिले के एक कॉलेज में विद्यार्थियों के कुछ ग्रुप हिजाब और भगवा शॉल के साथ कक्षा में पहुंच गए, जिसके कारण कॉलेज परिसर में तनाव उत्पन्न हो गया।
अक्की अलूर गांव स्थित सीजी बेल्लाड सरकारी कॉलेज की इस घटना ने कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों ड्रेस-कोड पर बहस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
विद्यार्थियों का एक समूह ये शिकायत करते हुए भगवा शॉल के साथ कक्षा में पहुंचा था कि वे कॉलेज प्रशासन द्वारा पोषाक के नियमों को लागू करने में कथित विफलता के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
