कन्वर्टेड आदिवासियों को ST की लिस्ट से हटाया जाए : बीजेपी नेता चंपई सोरेन

feature-top

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक चंपई सोरेन ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो आदिवासी दूसरे धर्म में चले गए हैं, उन्हें अनुसूचित जनजाति यानी कि ST की लिस्ट से बाहर करना बहुत जरूरी है।

सोरेन ने कहा कि इससे आदिवासी समाज की पहचान और परंपराओं की रक्षा हो सकेगी। चंपई सोरेन ने अपने बयान में कहा, 'धर्मांतरण आदिवासी समाज के वजूद के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। अगर ऐसे ही धर्मांतरण होते रहे तो आने वाले समय में हमारे जाहेरस्थान, सरना स्थल और देशावली में पूजा करने के लिए कोई आदिवासी नहीं बचेगा।

चंपई सोरेन ने आगे कहा, 'हमारी परंपरा, संस्कृति और हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा। जो आदिवासी अपनी मर्जी से दूसरा धर्म अपनाना चाहते हैं, वे अपनाएं, इसमें कोई रोक-टोक नहीं। लेकिन उन्हें ST के लिए बने आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों का फायदा नहीं मिलना चाहिए।

ऐसे लोगों को लिस्ट से बाहर कर दें तो हमारी पुरानी व्यवस्था और हमारा वजूद बच सकता है।' चंपई सोरेन ने बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ को भी आदिवासी समाज के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं और कुछ इलाकों में शादी करके आरक्षण का गलत फायदा उठा रहे हैं।


feature-top