- Home
- टॉप न्यूज़
- वरिष्ठ नागरिकों व 45+ महिलाओं को अपने-आप मिलेगा लोअर बर्थ: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
वरिष्ठ नागरिकों व 45+ महिलाओं को अपने-आप मिलेगा लोअर बर्थ: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि अब ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को लोअर बर्थ अपने-आप आवंटित की जाएगी। यह सुविधा भले ही यात्री ने टिकट बुक करते समय विकल्प न चुना हो, फिर भी लागू रहेगी।
यह व्यवस्था सीट उपलब्धता के आधार पर प्रभावी होगी। राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे पहले से ही वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और संवेदनशील श्रेणी के यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान कर रहा है, ताकि उनका सफर आरामदायक और सुरक्षित रह सके।
रेल मंत्री ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए अलग कोटा सुरक्षित है। स्लीपर व थर्ड एसी (3E) में 4 सीटें, जिनमें 2 लोअर बर्थ शामिल हैं 2S और चेयर कार में 4 सीटें आरक्षित रहती हैं इन यात्रियों के साथ आने वाले अटेंडेंट को भी सीट आवंटित की जाती है।
अगर यात्रा के दौरान कोई सीट खाली मिलती है, तो उसका प्राथमिक आवंटन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं को किया जाएगा—विशेषकर तब, जब उनके पास ऊपरी (Upper) या मध्य (Middle) बर्थ हो।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
