तमिलनाडु का ऐतिहासिक मुरूगन मंदिर कानूनी जाँच के घेरे में

feature-top

तमिलनाडु के प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रह्मणयम स्वामी मंदिर, जिसे कई लोग ‘दक्षिण की अयोध्या’ कहते हैं, का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मंदिर संचालन और प्रबंधन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर याचिकाकर्ताओं ने सुधार की मांग की है।

हाईकोर्ट में अवमानना प्रक्रिया शुरू होने के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज है तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्ना मलाई ने इसे “दक्षिण का अयोध्या” बताया।

300 ईसा पूर्व के संगम साहित्य में वर्णित यह पहाड़ी मंदिर भगवान मुरूगन के छह प्रमुख धामों में प्रथम माना जाता है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।


feature-top