बाबरी मॉडल’ मस्जिद शिलान्यास पर रोक की मांग खारिज, सुरक्षा चाक-चौबंद

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के शिलान्यास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में हस्तक्षेप से इंकार करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बेलडांगा में 6 दिसंबर को शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया है—यह वही तारीख है जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी।

इसको लेकर तनाव की आशंका के मद्देनज़र सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

केंद्र ने भी जानकारी दी कि अप्रैल में मुर्शिदाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद से तैनात 19 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल आवश्यकता पर तुरंत कार्रवाई के लिए मौजूद हैं।


feature-top