नेहरू के विचारों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा : सोनिया गांधी

feature-top

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना है।

सोनिया ने कहा कि यह सिर्फ नेहरू की छवि मिटाने की कोशिश नहीं है, बल्कि देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक नींव को हिलाने का प्रयास है।

उन्होंने साफ कहा कि ऐसा माहौल जानबूझकर तैयार किया जा रहा है ताकि नेहरू की सोच, योगदान और उनके द्वारा बनाए गए आधुनिक भारत के ढांचे को खत्म किया जा सके।


feature-top