भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

feature-top

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पहलगाम आतंकी हमले के पश्चात इंटरनेट मीडिया पर कथित अनर्गल, विवादित व देश विरोधी पोस्ट करने की आरोपित भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

न्यायालय ने माना है कि विवेचना अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के दो सदस्यीय खंडपीठ के आदेश के बावजूद अभियुक्त विवेचना में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि दो सदस्यीय खंडपीठ के इस आदेश के विरुद्ध उसकी विशेष अनुमति याचिका भी सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी है।

यह आदेश न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने पारित किया है।


feature-top