सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार देश के संविधान के आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बनर्जी का यह पोस्ट उस दिन आई है जब तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड हो चुके विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद के निर्माण के लिए नींव रख रहे हैं।


feature-top